____हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य____ 🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰 1. हम 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाते हैं क्योंकि सन 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था। 2. ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन विश्व में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है. 3. हिन्दी भारत के आलावा इन देशों में भी खूब बोली समझी जाती है: फिजी , सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो 4. अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है. 5. हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था. 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था. 6. अंग्रेजी भाषा के सैकड़ों शब्द हिंदी से लिए गए हैं जैसे- जंगल, महात्मा, चीता, अवतार, इत्यादि हिंदी भाषा से लिए गए हैं।इसी से सम्बंधित यह रोचक पहेली ज़रूर हल करें. 7. हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित रचना करने सबसे पहले किसी भारतीय नहीं बल्कि एक फ्रांस के लेखक ग्रा...