सनातन धर्म पहले संपूर्ण धरती पर व्याप्त था। इस लेख के द्वारा मैं आपको विश्व के प्राचीन इतिहास से जुड़ी कुछ संक्षेप जानकारियां उपलब्ध कराऊंगा कि प्राचीन विश्व के सप्त द्वीपों के नाम जम्बूद्वीप के नौ खंड और भारतवर्ष के नौ खंडों को किस नाम से जाना जाता था। आइए प्रारंभ करें। पहले धरती के सात द्वीप थे- •जम्बू •प्लक्ष •शाल्मली •कुश •क्रौंच •शाक एवं •पुष्कर। इसमें से जम्बूद्वीप सभी के बीचोबीच स्थित है। राजा प्रियव्रत संपूर्ण धरती के और राजा अग्नीन्ध्र सिर्फ जम्बूद्वीप के राजा थे। जम्बूद्वीप में नौ खंड हैं- •इलावृत •भद्राश्व •किंपुरुष •भारत •हरि •केतुमाल •रम्यक •कुरु और • हिरण्यमय इसमें से भारतखंड को भारत वर्ष कहा जाता था। भारतवर्ष के नौ खंड हैं - इनमें •इन्द्रद्वीप •कसेरु •ताम्रपर्ण •गभस्तिमान •नागद्वीप •सौम्य •गन्धर्व और • वारुण तथा यह समुद्र से घिरा हुआ द्वीप उनमें नौवां है। भारतवर्ष के इतिहास को ही हिन्दू धर्म का इतिहास नहीं समझना चाहिए। ईस्वी सदी की शुरुआत में जब अखंड भारत से अलग दुनिया के अन्य हिस्सों में लोग पढ़न...