Skip to main content

हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य।

____हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य____

🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰

1. हम 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाते हैं क्योंकि सन 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था।

2. ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन विश्व में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है.

3. हिन्दी भारत के आलावा इन देशों में भी खूब बोली समझी जाती है:

फिजी ,
सूरीनाम,
मॉरीशस,
गुयाना,
नेपाल,
त्रिनिदाद एवं टोबैगो

4. अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है.

5. हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था. 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था.

6. अंग्रेजी भाषा के सैकड़ों शब्द हिंदी से लिए गए हैं जैसे- जंगल, महात्मा, चीता, अवतार, इत्यादि हिंदी भाषा से लिए गए हैं।इसी से सम्बंधित यह रोचक पहेली ज़रूर हल करें.

7. हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित रचना करने सबसे पहले किसी भारतीय नहीं बल्कि एक फ्रांस के लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी.

8. संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार 1977 में संबोधित किया गया था. तब तत्कालीन विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में भाषण देकर देश का दिल जीत लिया था.

👤भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चुम्बकीय भाषण

9. अंग्रेजी की तरह आप हिंदी में भी वेबसाइट एड्रेस बना सकते हैं.

10. जहाँ अंग्रेजी में सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द “हेलो” है, वहीँ “नमस्ते” हिंदी का सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है.

11. 1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक माना जाता है. इसे लल्लू लाल जी ने लिखा था.

12. हिन्दी भाषा सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इसमें शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा होता है, जैसा कि हम लिखते हैं.

13. हिंदी भाषा के कुछ बेहद प्रचलित शब्द दरअसल दूसरी भाषाओं से लिए गए हैं. जैसे कि मुंह में पानी लाने वाले ये शब्द:

समोसा: इसका मूल नाम ‘सम्बुसक’ जो कि एक पर्शियन शब्द है. कुछ देशों में इसे सोम्सा और सम्बुसा भी कहा जाता है.
जलेबी: यह शब्द अरबी शब्द ‘जलेबिया’ से बना है । 
गुलाब जामुन: यह भी एक पर्शियन शब्द ‘गुल’ और ‘जामुन’ से बना है. गुल का मतलब होता है फूला हुआ और जामुन का मतलब पानी होता है । 

14. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री “बॉलीवुड” दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मे निर्मित करती है । 

हिंदी दिवस 2020
धन्यवाद 🙏

#प्रतिलिपि

Comments

Popular posts from this blog

कॉन्वेंट शिक्षा पद्धति का सत्य

◆ कॉन्वेंट शिक्षा पद्धति का सत्य ◆ ◆ Truth of Convent Education ◆ भारत में आज भी चाहे शादी के पत्र देख लो चाहे नौकरी के, उसमे बड़े बड़े शब्दों में लिखा जाता है 'कॉन्वेंट एजुकेटेड'। कान्वेंट शब्द पर बहुत कूदें मत बल्कि सच को समझे।  ‘ कॉन्वेंट ’ यानी सबसे पहले तो यह जानना आवश्यक है कि ये शब्द आखिर आया कहाँ से है??? गोरों में एक प्रथा थी ' लिव इन रिलेशनशिप' यानी बिना किसी वैवाहिक संबंध के एक लड़का और एक लड़की का साथ में रहना। आजकल भारत मे इसका सबसे ज्यादा बोलबाला है। लड़का लड़की जब साथ में रहते थे तो शारीरिक संबंध भी बन जाते थे, तो इससे जो संतान पैदा हो जाती थी तो उन संतानों को किसी चर्च में छोड़ दिया जाता था।यानी जो बच्चे बिन ब्याहे माँ बापों की औलाद होते थे उन्हें चर्च में छोड़ दिया जाता था। अगर आज भी आप देखें तो बहुत से चर्च बाहर पालना रखते हैं, अनाथालयों की शुरुआत ही ईसाइयत से हुई। तो वहां की सरकार के सामने यह गम्भीर समस्या हुई कि इन बच्चों का क्या किया जाए तब वहाँ की सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए कॉन्वेंट खोले अर्थात जो बच्चे अनाथ होने के साथ-साथ नाजायज हैं उन...

कौन से पात्र में भोजन करने से क्या क्या लाभ और हानि होती है!

कौन से पात्र में भोजन करने से क्या क्या लाभ और हानि होती है इस विषय पर संक्षेप में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अवश्य रखें। (१) सोना:- सोना एक गर्म धातु है ! सोने से बने पात्र में भोजन बनाने और करने से शरीर के आन्तरिक और बाहरी दोनों हिस्से कठोर, बलवान, ताकतवर और मजबूत बनते है और साथ साथ सोना आँखों की रौशनी बढ़ता है! (२) चाँदी:- चाँदी एक ठंडी धातु है, जो शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाती है ! शरीर को शांत रखती है ! इसके पात्र में भोजन बनाने और करने से दिमाग तेज होता है, आँखों स्वस्थ रहती है, आँखों की रौशनी बढती है और इसके अलावा पित्तदोष, कफ और वायुदोष को नियंत्रित रहता है! (३) कांसा:- काँसे के बर्तन में खाना खाने से बुद्धि तेज होती है, रक्त में शुद्धता आती है, रक्तपित शांत रहता है और भूख बढ़ाती है! लेकिन काँसे के बर्तन में खट्टी चीजे नहीं परोसनी चाहिए ! खट्टी चीजे इस धातु से क्रिया करके विषैली हो जाती है ! जो नुकसान देती है ! कांसे के बर्तन में खाना बनाने से केवल ३ प्रतिशत ही पोषक तत्व नष्ट होते हैं! (४) तांबा:- तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से व्यक्ति रोग मुक्त बनता है, रक्त शुद्ध हो...

वैदिक रक्षाबन्धन- इस तरह से बनाए वैदिक राखी।

वैदिक रक्षाबंधन -  प्रतिवर्ष श्रावणी-पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार होता है, इस बार 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा-सूत्र बांधती हैं । यह रक्षा सूत्र यदि वैदिक रीति से बनाई जाए तो शास्त्रों में उसका बड़ा महत्व है । 🌷 वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि 🌷 🙏🏻 इसके लिए ५ वस्तुओं की आवश्यकता होती है - (१) दूर्वा (घास)  (२) अक्षत (चावल)  (३) केसर  (४) चन्दन  (५) सरसों के दाने 🙏🏻 इन ५ वस्तुओं को रेशम के कपड़े में लेकर उसे बांध दें या सिलाई कर दें, फिर उसे कलावा में पिरो दें, इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी । 🌷 इन पांच वस्तुओं का महत्त्व 🌷 ➡ (१) दूर्वा - जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर बो देने पर तेज़ी से फैलता है और हज़ारों की संख्या में उग जाता है, उसी प्रकार मेरे भाई का वंश और उसमे सदगुणों का विकास तेज़ी से हो । सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बढ़ता जाए । दूर्वा गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, उनके जीवन में विघ्नों का नाश हो जाए । ➡ (२) अक्षत - हमारी गुरुदेव के प्रति श्रद्धा कभी क्षत-विक्षत ना ह...